अलीगढ़ | हरदुआगंज के गांव बरौठा में पहले भरी मांग फिर फंदे पर झूल गया प्रेमी जोड़ा, पढ़ें पूरा मामला

अलीगढ़ | हरदुआगंज के गांव बरौठा में पहले भरी मांग फिर फंदे पर झूल गया प्रेमी जोड़ा, पढ़ें पूरा मामला
डेस्क समाचार दर्पण लाइव हरदुआगंज : कस्बा क्षेत्र के गांव बरौठा में रात को घर से निकले प्रेमी युगल का शव गांव के बाहर आम के बाग में लटका मिले, खबर मिलते ही इलाके से सनसनी मची रही, दोनों अलग-अलग संप्रदाय के होने से अलर्ट रही पुलिस ने साक्ष्य संकलित कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, दोनों की मौत पर जहां गांव के तरह तरह की चर्चा के बीच पुलिस आत्महत्या मान रही है। बरौठा निवासी रामनिवास उपाध्याय निजी पशु चिकित्सक है, उनके चार बेटों में दूसरे नंबर का रवेंद्र उपाध्याय 28 वर्ष गांव में रहकर खेती का काम संभालता था, जिसके प्रेम संबंध गांव निवासी शाबिर खां की बेटी शब्बो उर्फ शबनम 20 वर्ष से थे, बीते दिनों दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी स्वजनों को होने बंदिशों लगा दी थी, रविवार की रात को रवेंद्र व शब्बों घर से निकल कर गांव से करीब चार सौ मीटर दूर सती वाले बाग में पहुंचे, जहां आम के पेड़ पर रस्सी डालकर दोनों एक साथ फंदे पर लटक गए, वहीं भोर में पता चलने पर स्वजनों दोनों की तलाश में जुटे रहे। सोमवार सुबह नौ बजे के करीब बाग से होकर गुजर रहे किसान की नजर पडऩे पर गांव में सनसनी मच गई, खबर पाकर थ…