कानपुर: फोटो खींचने पर यातायात पुलिस​​कर्मियों से भिड़े सपा विधायक, जानिए फिर क्या हुआ

कानपुर: फोटो खींचने पर यातायात पुलिस​​कर्मियों से भिड़े सपा विधायक, जानिए फिर क्या हुआ
डेस्क समाचार दर्पण लाइव कानपुर :- रामादेवी एलीवेटेड रोड से गुजर रहे सपा के जुलूस की फोटो खींचने पर विधायक इरफान सोलंकी ने गाड़ी से उतरकर यातायात पुलिसकर्मियों के साथ जमकर अभद्रता की. कहासुनी के बीच विधायक ने यातायात पुलिसकर्मियों केा वर्दी उतरवाने तक की धमकी दे डाली.विधायक और यातायात पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी की घटना का मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. मामले में विधायक ने सफाई दी है कि उन्होंने कोई अभद्रता नहीं की. महज सपाइयों के निकलने पर फोटो खींचने पर बातचीत की थी. सपा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी शुक्रवार को कानपुर आए थे. दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम शिरकत करने के बाद उन्हें जाजमऊ स्थित सीसामऊ विधायक इरफान सोलंकी के घर जाना था. सपा नेता के सम्मान में कई कार्यकर्ता दो पहिया वाहनों से नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में गुजर रहे थे. उनके साथ विधायक इरफान सोलंकी भी थे. इस दौरान रामादेवी एलीवेटेड हाईवे पर तैनात यातायात पुलिस के दो सिपाहियों ने जुलूस में चल रहे बाइक सवारों की फोटो खींच ली. बाइक सवार सपाइयों के साथ चल रह…