मैडम, पत्नी नहाती नहीं.. मुझे तलाक चाहिए, पति ने लगाई गुहार

मैडम, पत्नी नहाती नहीं.. मुझे तलाक चाहिए, पति ने लगाई गुहार
ब्यूरो ललित चौधरी उत्‍तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक मुस्लिम दंपति अजीबो गरीब वजह से तलाक तक पहुंच गया है। मामला वीमन प्रोटेक्‍शन सेल तक जा पहुंचा है। दोनों को जोड़े रखने और उनकी शादी बचाने के मकसद से काउंसलिंग कराई जा रही है। काउंसलिंग के दौरान उस वक्‍त सब हैरान रह गए जब पति ने अपनी पत्‍नी से तलाक दिलाने की गुहार लगाते हुए उसके न नहाने को सबसे प्रमुख वजह के तौर पर सामने रख दिया। पति ने काउंसलर से कहा,'मैडम मेरी पत्‍नी नहाती नहीं है, मैं इसके साथ नहीं रह सकता। प्‍लीज मुझे तलाक दिला दीजिए।'  मामला अलीगढ़ के चंडौस इलाके का है। बताया जा रहा है कि दो साल पहले चंडौस के लड़के का निकाह क्‍वार्सी की लड़की से हुआ था। शादी के बाद शुरू-शुरू में सब ठीक चला लेकिन फिर दंप‍ती में मनमुटाव और झगड़ा शुरू हो गया। दोनों एक-दूसरे की आदतों और रहन-सहन को लेकर भी कमेंट करने लगे। इस बीच नौ महीने पहले दोनों का एक बेटा भी हुआ लेकिन परिवार में झगड़ों का सिलसिला नहीं थमा। घर की तू-तू, मैं-मैं जब हद से अधिक बढ़ गई तो मामला पुलिस और वूमेन प्रोटेक्‍शन सेल की दहलीज तक जा पहुंचा। यहां काउंसलर ने पति और पत्‍नी दोनों को…