अलीगढ़ | डेढ़ साल से बच्चों को जंजीर में बांधकर रख रहा था मौलवी

अलीगढ़ | डेढ़ साल से बच्चों को जंजीर में बांधकर रख रहा था मौलवी
डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ :  मदरसे में बच्चों के साथ अमानवीय कृत्य की घटना की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक पूछताछ में मौलवी फहीमुद्दीन ने खुद कबूला है कि वायरल वीडियो लाकडाउन से पहले का है। ऐसे में माना जा रहा है कि बच्चों को जंजीर में बांधने का क्रम करीब डेढ़ साल से चल रहा है। अगर वीडियो वायरल नहीं होता तो शायद ही यह बात किसी के सामने आती। इससे अन्य बच्चों के स्वजन भी चिंतित हैं। बच्‍चों को जंजीर से बांधना अमानवीय कृत्‍य इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पानी पी रहे बच्चों के पैरों में जंजीर जकड़ी हुई दिख रही है। इस संबंध में मौलवी ने पूछताछ में बताया कि बच्चा कहीं भाग न जाए, इसलिए स्वजन की सहमति पर ऐसा किया गया था। हालांकि पुलिस का कहना है कि बच्चे को इस तरह बांधना अमानवीय है। हालांकि बच्चे के पिता को थाने में बुलाकर पूछताछ की तो उसने भी कहा कि बच्चे को हर हफ्ते मिलने के लिए जाते थे। ऐसे में स्वजन भी जानते थे कि मदरसे में बच्चे को पैरों में जंजीर बांधकर रखा जा रहा है। लेकिन, उन्होंने कभी इसकी शिकायत नहीं की। वहीं इस घटना के सामने आने के बाद मदरसे में रह रहे अन्य बच्…