अलीगढ़ | पीएमओ ने भाजपा विधायक को मुंबई के अस्पताल में कराया भर्ती, जानिए क्या है मामला
अलीगढ़ | पीएमओ ने भाजपा विधायक को मुंबई के अस्पताल में कराया भर्ती, जानिए क्या है मामला डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की संवेदनशीलता पर हर किसी को आश्चर्य में डाल दिया। 14 सितंबर को कार्यक्रम में आए पीएम ने बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह की स्थिति को देखा और उन्हें मुंबई के कोकिलावेन अस्पताल में भर्ती कराने का निर्देश दिया। शुक्रवार को शाम चार बजे विधायक को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। पीएम ने विधायक की बीमारी को गंभीरता से लिया बरौली विधायक काफी दिनों से बीमार चल रहे हैं। उसके बावजूद वह 14 सितंबर को पीएम नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम में लोधा स्थित मूसेपुर गांव पहुंचे थे। मंच पर पीएम ने उनका हालचाल लिया था। मगर, बरौली विधायक और उनके परिजनों को जरा भी संभावना नहीं थी कि पीएम थोड़ी सी मुलाकात को इतनी गंभीरता से लेंगे। गुरुवार को पीएमओ से बरौली विधायक के प्रतिनिधि सुशील गुप्ता के पास फोन आया। उनसे कहा गया कि विधायकजी को मुंबई के कोकिलावेन अस्पताल में भर्ती करा दें, वहां सारी व्यवस्था कर दी गई है। शुक्रवार को ठा. दलवीर सिंह को हवाई जहाज से मुंबई ले जाया गया। साथ में प्रतिनिधि सुशील गुप्ता, विधायक के नाती विजय सिंह, सतेंद्र पाल सिंह थे। शाम चार बजे कोक…