अलीगढ़ | दस माह से लापता बेटी को नहीं खोजपाई पुलिस, आरोपित मोबाइल पर डाल रहा अश्लील वीडियो
अलीगढ़ | दस माह से लापता बेटी को नहीं खोजपाई पुलिस, आरोपित मोबाइल पर डाल रहा अश्लील वीडियो डेस्क समाचार दर्पण लाइव लोधा के थाना रोरावर की जलालपुर चौकी धोबी वाली गली से दस माह पूर्व एक बेटी घर से लापता हो गयी थी जिसमें बिटिया के मां बाप ने थाना देहलीगेट में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था। छः माह पूर्व मां बाप को तीन युवकों पर पूर्ण संदेह हुआ और जलालपुर चौकी में तीन युवक व एक युवती के खिलाफ नाम दर्ज तहरीर दी थी तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन युवकों को पकड़कर शांति भंग में चालान कर दिया था। गुमराह किया माता पिता को बिटिया के मां बाप का अरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जिसके चलते बिटिया के मां बाप ने एसएसपी से लेकर डीआईजी और मुख्यमंत्री तक शिकायत की मगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की शिकायत करते करते दस माह बीत गये। मोबाइल पर भेज रहे अश्लील वीडियो माता पिता के मुताबिक आरोपितों ने परिवार के मोबाइल पर कई अश्लील वीडियो भेज दी, जिससे परिवार काफी परेशान रहा। इसकी भी शिकायत एवं आरोपितों के संदिग्ध फोन नंबर के एवं फेसबुक आईडी की जानकारी पुलिस को दिये जाने के बाद भी पुलिस मौन बैठी है