15 नवंबर तक चमकेंगी अलीगढ की सड़कें, नहीं दिखेंगे गड्ढे जानिए विस्तार से

15 नवंबर तक चमकेंगी अलीगढ की सड़कें, नहीं दिखेंगे गड्ढे जानिए विस्तार से
डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ :- बारिश के बाद से पूरे जिले की सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं। तमाम ऐसी सड़कें हैं, जो गड्ढों से छलनी हो रही हैं। वाहनों के पहिए उसमें समा जाते हैं, ऐसे में कई बार हादसे होने का खतरा रहता है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने 15 नवंबर तक गड्ढे भरे जाने के निर्देश दिया है। इसको लेकर जागरण ने गड्ढों को लेकर प्रश्न पहर आयोजित किया तो सवालों की बौछार हो गई। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार शर्मा ने सभी सवालों का जवाब दिया। वादा किया कि निर्धारित तिथि तक पीडब्ल्यूडी की सभी सड़कों के गड्ढे भर दिए जाएंगे। जिन प्रमुख सड़कों की सबसे अधिक समस्या रही है, उसे प्रमुखता से रखी गईं। पेश हैं कुछ प्रमुख पाठकों के सवालों के जवाब- पीएसी के पास रामघाट रोड पूरी तरह जर्जर है। बनने के कुछ दिन बाद ही सड़क फिर उखड़ गई, उस पर पानी भी भरा रहता है। एक साल से लोग परेशानी झेल रहे हैं। रोहित लोधी, रामघाट रोड -प्रस्ताव बन गया है। जल्द ही उसपर काम होगा। सीसी रोड बनेगी। नाले का भी निर्माण होगा। सड़क पर पानी छोड़े जाने से तारकोल की सड़क जल्दी खराब हो जाती है। पीएसी क…