अलीगढ़ | पीएम मोदी का विरोध करने जा रहे सपा नेता गिरफ्तार

डेस्क समाचार दर्पण लाइव

अलीगढ़ : पीएम नरेन्द्र मोदी के गांव मूसेपुर में मंगलवार हो रहे कार्यक्रम का विरोध करने जा रहे सपा नेताओं को छर्रा में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कस्बा छर्रा स्थित सपा कार्यालय से पूर्व ब्लाक प्रमुख ठा तेजवीर सिंह व आदित्य जुनूनी को गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले गई। 

इधर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को रोके जाने पर भाजपा सांसद सतीश गौतम बिफर पड़े। जिला कार्यक्रम अधिकारी से बोले अपने कप्तान को बुलाओ। अब आपकी व्यवस्था खत्म, हमारी व्यस्था शुरू हो गई है। कार्यकर्ता को भी आगे बैठने का मौका मिलना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह साढ़े ग्यारह बजे राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय व डिफेंस कारिडोर की आधारशिला रखेंगे। पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों को मंगलवार की सुबह अधिकारियों ने अंतिम रूप दे दिया। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तैयारियों का जायजा लिया। समारोह में आगरा-अलीगढ़ मंडल के करीब डेढ़ लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दोपहर वायुसेना के हेलीकाप्टर से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे

और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0