अलीगढ़ | शौच को निकली युवती का शव दूसरे दिन बाजरे के खेत में मिला, मामला संदिग्ध
अलीगढ़ | शौच को निकली युवती का शव दूसरे दिन बाजरे के खेत में मिला, मामला संदिग्ध डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव नगला रंजीता में गुरुवार की सुबह एक युवती का शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गयी। सुबह उसकी तलाश मे निकली मां ने ही गांव के यतेंद्र पाल सिंह के खेत में बेटी का शव देखा तो स्तब्ध रह गयी। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस युवती के स्वजन व आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। घर से शौच जाने को कहकर निकली थी युवती बताया जाता है कि 18 वर्षीया युवती संतोषी पुत्र धर्मवीरसिंह जाटव के स्वजन ने बताया कि संतोषी बुधवार की दोपहर लगभग तीन बजे के करीब शौच के लिए निकली थी लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी, जिसके बाद स्वजन उसे ढूंढ़ने निकले। देर रात तक जब वह नहीं मिली तो परेशान हो उठे। सुबह होने पर संतोषी की मां रूमा देवी उसकी तलाश में खेतों की ओर गयी तो गांव के यतेंद्र पाल सिंह के खेत में बेटी का शव देख स्तब्ध रह गयी। उसने मामले की सूचना स्वजन के साथ पुलिस को दी। सूचना पर सीओ बरला सुमन कनौजिया मौके पर पहुंच गई। बाद मे एसपीआरए शुभम पटेल व डाग स्क्वायड की टीम भी मौके …