अलीगढ़ | बुर्का पहनकर आए पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला

अलीगढ़ | बुर्का पहनकर आए पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला
डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : पति को शराब पीने से रोकना एक पत्‍‌नी को भारी पड़ गया। नशे के चलते पति-पत्‍‌नी में अनबन रहती थी। इसके चलते पत्‍‌नी अलग किराये का मकान लेकर रहने लगी। यह बात नशे की आदी पति को सहन नहीं हुई। पत्‍‌नी के घर पहुंचकर चाकू से वार कर घायल कर दिया। ये अजीबो-गरीब घटना क्वार्सी थाना क्षेत्र के रजा नगर में सामने आई है। यहां बुर्का पहनकर आए पति ने घर में घुसकर पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। पेट व पीठ पर चाकू मारे और फरार हो गया। महिला का जेएन मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच झगड़े के चलते पत्नी अलग रह रही थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपित युवक शराब पीने का आदी है। कुछ काम भी नहीं करता था। पत्नी शराब पीने का विरोध करती थी। 23 साल पहले रजा नगर की मस्जिद वाली गली निवासी नूर बानो का निकाह हमीद खान से हुआ था। दोनों पर चार बेटे व तीन बेटियां हैं। पुलिस के मुताबिक, हमीद शराब पीने का आदी है। कई लोगों से उसने पैसे भी उधार ले रखे हैं। किसी से सौ रुपये तो किसी के घर का सामान ठीक करने के ले आता था। फिर वापस नहीं करता था। पत्नी इसी बात का विरोध करती थी तो द…