प्रधानमंत्री बोले- हमारे गांव में मुस्लिम महाशय अलीगढ़ का ताला बेचने आते थे, मेरे पिताजी से उनकी बहुत अच्छी बनती थी

प्रधानमंत्री बोले- हमारे गांव में मुस्लिम महाशय अलीगढ़ का ताला बेचने आते थे, मेरे पिताजी से उनकी बहुत अच्छी बनती थी
डेस्क समाचार दर्पण लाइव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अलीगढ़ पहुंचे। प्रधानमंत्री ने यहां डिफेंस कॉरिडोर नोड और राजा महेंद्र प्रताप सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी की नींव रखी। दौरा यूनिवर्सिटी और डिफेंस से जुड़ा था, लेकिन विधानसभा चुनावों की आहट भी तो थी ही। अपने सिग्नेचर स्टाइल में मोदी ने भी एक किस्सा सुनाया। मोदी ने अलीगढ़ के तालों और मुस्लिमों का लिंक अपने गांव से जोड़ा। उन्होंने कहा- हमारे गांव में एक मुस्लिम महाशय ताला बेचने आते थे और उनकी मेरे पिताजी से बहुत अच्छी बनती थी। बचपन की कहानी : अपनी स्पीच के दौरान मोदी ने कहा, "आज बचपन की बात करने का मन कर रहा है। लोग अपने घर की या दुकान की सुरक्षा के लिए अलीगढ़ के भरोसे रहते थे, क्योंकि अलीगढ़ का ताला लगा होता था तो लोग निश्चिंत हो जाते थे। करीब 55-60 साल पुरानी बात है। अलीगढ़ से ताले के एक सेल्समैन थे। एक मुस्लिम मेहरबान थे। वह हर तीन महीने में हमारे गांव आते थे। वह काली जैकेट पहनते थे।" "मुस्लिम महाशय सेल्समैन होने के नाते अपना ताला व्यापारियों के पास रखकर जाते थे और तीन महीने बाद फिर आते तो पैसा ले आते थे। अगल-बगल गांवो…