युवक ने पहले पत्नी को मारा, फ़िर स्वयं की आत्महत्या, नोट पर लिखी वजह
युवक ने पहले पत्नी को मारा, फ़िर स्वयं की आत्महत्या, नोट पर लिखी वजह डेस्क समाचार दर्पण लाइव जब एक लड़की और लड़का शादी के बंधन में बंधते हैं, तो वह सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा करते हैं। लेकिन यूपी के सहारनपुर में एक ऐसा मामला देखने को मिला है कि सात जन्म क्या सात साल भी पति और पत्नी का रिश्ता नहीं चल पाया। जी हां कोतवाली देवबंद क्षेत्र के गांव धर्मपुर सरावगी में घरेलू कलह के चलते युवक ने जहर देकर पत्नी की हत्या कर दी और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आइए जानते हैं यह दर्द भरी दास्ताँ… बता दें कि महज डेढ़ साल पहले शादी हुई और 11 दिन पहले ही घर में बेटे का जन्म हुआ। इससे दलीप के घर में खुशी छाई हुई थी, लेकिन पत्नी से चल रही अनबन के कारण वह परेशान रह रहा था। यही वजह रही कि दलीप ने पहले तो पत्नी प्रतिभा को जहर देकर मार दिया और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गौरतलब हो कि गांव धर्मपुर सरावगी में पत्नी की हत्या करने के बाद आत्महत्या करने वाले दलीप ने सुसाइट नोट में वह सब कुछ लिखा है, जिस वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। बता दें कि दलीप ने सुसाइड नोट में लिखा कि, जिंदगी से बहुत परेशान हो गया हूं। जब मेरी शादी हुई थी सभी बहुत खुश थे, लेकिन मैं नहीं। पता नहीं …