अलीगढ़ से लाखों का स्क्रैप लेकर चला ट्रक बुलंदशहर में लुटा
अलीगढ़ से लाखों का स्क्रैप लेकर चला ट्रक बुलंदशहर में लुटा डेस्क समाचार दर्पण लाइव महानगर के खैर रोड इलाके से करीब सात लाख रुपये का स्क्रैप लेकर सिकंदराबाद के लिए चला ट्रक अरनिया क्षेत्र में लूट लिया गया। वारदात के बाद चालक को छतारी क्षेत्र में बेहोशी की हालत में फेंक दिया गया। अब चार दिन पुरानी वारदात में पीड़ित पक्ष मुकदमे के लिए लोधा से अरनिया-छतारी तक टहल रहा है। मगर उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। खैर रोड के ट्रक मालिक तरुण का ट्रक दौरऊ मोड़ का बाबू चलाता है। 14 सितंबर की शाम खैर रोड के ही पराग मित्तल की फर्म से करीब सात लाख रुपये का स्क्रैप लेकर ट्रक चालक बाबू सिकंदराबाद के लिए चला। इसी दौरान खैरेश्वर चौराहे पर दो युवक उसमें यह कहते हुए सवार हो गए कि मोदी जी की रैली में आए थे। वापसी में देर हो गई है। इसके बाद बाबू ने ट्रक गभाना अरनिया बॉर्डर के एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रोका। यहां वे युवक भी उतरे और साथ खाना खाया। इसके कुछ देर बाद ही ट्रक चलाते समय बाबू को नींद आने लगी। इस पर बाबू ने ट्रक साइड में रोका और उन दोनों से उतर जाने के लिए कहा। मगर वे दोनों यह कहकर रुक गए कि कुछ देर बाद चले जाएंगे। इसी बीच बाबू को बेहोशी छा गई और फिर जब उसे अगले दिन…