मुख्यमंत्री समझ लें, हम बहन-बेटियों की रक्षा करना जानते हैं : चंद्रशेखर

मुख्यमंत्री समझ लें, हम बहन-बेटियों की रक्षा करना जानते हैं : चंद्रशेखर
डेस्क समाचार दर्पण लाइव आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। बहन-बेटियां असुरक्षित हैं। हम अपनी बहन-बेटियों की रक्षा करना जानते हैं, इसलिए मुख्यमंत्री यह बात चेत-समझ लें। वह बृहस्पतिवार को डॉ. आंबेडकर पार्क में धरना देने आए अकराबाद कांड के अनुसूचित जाति के पीड़ित परिवार से मिलने आए थे। इस दौरान परिवार से बातचीत के बाद मीडिया से उन्होंने ये बातें कहीं। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए आजाद समाज पार्टी धरातल पर काम करेगी। लोधा में 14 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में बेटियां सुरक्षित होने का भाषण दिया था, जबकि हाथरस की घटना से पूरा देश कलंकित हुआ था। प्रधानमंत्री वह कहते हैं, जो सरकार चाहती है। उत्तर प्रदेश में जंगलराज है, यहां 8 बजे के बाद बहन-बेटियां घर से बाहर नहीं निकल सकती हैं। उन्होंने कहा कि जंगलराज का आलम है यह है कि पिछले दिनों बिजनौर में दोपहर दो बजे गोली मारकर राष्ट्रीय खिलाड़ी की हत्या कर दी जाती है। इस घटना की जांच एसआईटी से होनी चाहिए। चंद्रशेखर ने भाजपा सरक…