पत्नी निकली किन्नर, कुछ कहने पर करती थी मारपीट पति ने उठाया खौफनाक कदम

पत्नी निकली किन्नर, कुछ कहने पर करती थी मारपीट पति ने उठाया खौफनाक कदम
डेस्क समाचार दर्पण लाइव शादी के बाद पत्नी किन्नर निकली। अक्सर पति और अन्य ससुरालियों को पीटती थी। वर पक्ष ने पत्नी की छोटी बहन यानी शख्स की साली से शादी करने को कहा। आरोप है कि मायके पक्ष ने साली के बालिग़ होने पर साली से शादी कराने का वादा भी कर दिया, लेकिन साली के बालिग़ होने पर जब इस वादे की याद दिलाई गई तो पत्नी और अन्य ससुरालियों ने मारपीट कर दी। इससे तंग आये पति ने खौफनाक कदम उठाते हुए सुसाइड कर ली। इससे पहले पति ने फेसबुक पर सुसाइड नोट लिखकर पोस्ट कर दिया। इसमें पति ने सुसाइड करने की वजह भी लिखीं। मामला उत्तर प्रदेश के इटावा जिले का है। इटावा के चकरनगर के गाँव पिपरौली गढ़िया के रहने वाले 25 साल के भूपेंद्र की शादी चार साल पहले हुई थी। भूपेंद्र की शादी मध्य प्रदेश के भिंड जिले के गाँव रुतवा मोह की रहने वाली मूर्ती के साथ हुई। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराली आरोप लगाने लगे कि पत्नी किन्नर है। पति का आरोप था कि शादी के कुछ दिन तक सब ठीक चला। उसने पत्नी का नाम सीने पर गुदवा लिया, लेकिन कुछ समय बाद ही पत्नी उसके साथ मारपीट करने लगी। वह उसकी बहुत पिटाई करती थी। किन्नर बहु के चलते मायके पक्ष …