यूपी। सत्ता हासिल करने के अगले साल अटल बिहारी वाजपेयी के गांव में यूनिवर्सिटी बनवाएंगे - अखिलेश यादव

 

ब्यूरो ललित चौधरी

अखिलेश यादव ने कहा कि अगले साल उत्तर प्रदेश की सत्ता हासिल करने के बाद उनकी सरकार पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक गांव आगरा के बटेश्वर में विश्वविद्यालय और अस्पताल का निर्माण करायेगी।

कहा कि भाजपा ने अपने नेताओं को भी सम्मान नहीं दिया है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण आगरा का बटेश्वर है जहां भाजपा सरकार ने विकास के बड़े बड़े वादे किये थे लेकिन आज भी बटेश्वर उपेक्षा का शिकार है।

सपा सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में बटेश्वर में मंदिरों का जीणोद्धार कराया, साइकिल पथ बनवाये। यूपी की सत्ता संभालने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री के पैतृक गांव में विश्वविद्यालय और अस्पताल का निर्माण करायेगी और गांव को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का काम करेगी।