बुलंदशहर। 12 साल की बच्ची के साथ रेप, DCW अध्यक्ष ने सीएम योगी को भेजा पत्र, जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग

बुलंदशहर। 12 साल की बच्ची के साथ रेप, DCW अध्यक्ष ने सीएम योगी को भेजा पत्र, जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग
ब्यूरो ललित चौधरी दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख बुलंदशहर में 12 साल की बच्ची के साथ हुए बलात्कार के मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में 15 अक्टूबर को यह घटना हुई थी, जिसके बाद पीड़िता को पास के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था और यूपी के अहमदगढ़ पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। ये है मामला जानकारी के अनुसार, जब बच्ची के माता-पिता खेत में काम करने गए थे और लड़की अपनी 2 बहनों के साथ अपने घर के बाहर खेल रही थी। उसी वक्त दिन में करीब 12 बजे एक 45 वर्षीय पड़ोसी आया और बच्ची को घर के अंदर ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने बच्ची पर चाकू से हमला किया और उसका गला घोंटने की भी कोशिश की फिर मौके से फरार हो गया.फिलहाल बच्ची दिल्ली के एक बड़े अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत अभी भी गंभीर है। डॉक्टरों ने महिला आयोग की अध्यक्षा मालीवाल को ये भी सूचित किया कि पीड़ित बच्ची के शरीर पर कई गंभीर चोटें हैं. मस्तिष्क में चोट के कारण न्यूरोलॉजिकल समस्या भी हो गई ह…