बुलंदशहर। मेले में झूले, स्टॉल, बैंकिंग सहित सुविधा रहेगी उपलब्ध : ईओ राजीव कुमार जैन

Random Manga

 

रिपो० रिशू कुमार

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित दीपावली मेले की तैयारियां जोरों पर है।

शिकारपुर : नगर के रामलीला मैदान में दीपावली मेले का आयोजन हो रहा है जिसमें लगभग सभी दुकानों के स्टॉल झूले, बैंकिंग, डूडा, हस्तशिल्प की दुकान व रागिनी कार्यक्रम भी होगा।

नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार जैन, ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नगर में प्रथम बार दीपावली मेले का आयोजन किया जा रहा है जो कि अपने आप में गौरव की बात है जिसमें सभी प्रकार के दुकान स्टॉल, झूले बैंकिंग सुविधा, डूडा सम्बन्धित जानकारी व रागिनी का भी कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

नगर पालिका चेयरमैन फूलवती राना, नगर पालिका ईओ राजीव कुमार जैन, ने क्षेत्र व नगर की जनता से अपील करते हुए कहा कि मेले में आए और मेले की शोभा बढ़ाएं प्रथम बार नगर में आयोजित होने वाले दीपावली मेले को लेकर नगर व क्षेत्र के लोगों में उत्साह है।

Ads

और नया पुराने

نموذج الاتصال