बुलंदशहर। अलीगढ़ से चोरी हुई पुलिस की लेपर्ड डिबाई के युवक से बरामद
बुलंदशहर। अलीगढ़ से चोरी हुई पुलिस की लेपर्ड डिबाई के युवक से बरामद ब्यूरो ललित चौधरी थाना क्वार्सी अलीगढ़ क्षेत्रांतर्गत क्वार्सी चौराहे से चोरी की गई पुलिस की लैपर्ड शनिवार को बुलंदशहर के डिबाई से बरामद कर ली गई है। अलीगढ़ पुलिस की लैपर्ड चोरी होने के बाद महकमे की काफी किरकिरी हुई थी। घटना के शीघ्र अनावरण के लिए कुल 10 टीमें का गठन किया गया। 100 से अधिक वाहन चोरों से पूछताछ की गई। वाहन चोरों द्वारा उक्त चोरी की गयी। बता दें कि क्वार्सी चौराहे से पुलिस की लैपर्ड उस समय चोरी कर ली गई थी, जब लैपर्ड पर तैनात सिपाही क्वार्सी चौराहे पर जाम खुलवा रहे थे। सरकारी मोटर साइकिल को शनिवार की रात थाना क्षेत्र डिबाई जिला बुलन्दशहर के जंगलों में लावारिस हालात में छोड़ दिया गया। सूचना पर तत्काल टीमों को थाना डिबाई, बुलन्दशहर के लिए रवाना किया गया। जहां से मोटर साइकिल को कब्जे में लेकर अभियुक्तों की शिनाख्त के लिए घटना स्थल से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज व वीडियो के माध्यम से प्रयास किया गया। तो घटना में दो वाहन चोरों अरुण उर्फ कालिया व सौरभ के नाम प्रकाश में आये। अरुण उर्फ कालिया को ग्राम दानगढ़ थाना डिबाई जिला बुलन्दशहर से गिरफ्तार किया गया। जिसकी निशादेही पर लैपर्ड मोटर सा…