अलीगढ़ | छर्रा में बम्बा कटने से35 बीघा फसल जलमग्न

डेस्क समाचार दर्पण लाइव

छर्रा : कस्बा क्षेत्र के गांव सिहाबली के पास से गुजर रहा बंबा बरसात में पानी भरने से कट गया, जिससे बम्बे के किनारे करीब 5-6 किसानों की 35 बीघा खेतों में खड़ी फसल पानी में डूब गई, जिसके कारण फसल बर्बाद हो गयी।

पिछले दो दिनों से क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई थी, जिसके कारण खेतों में खड़ी फसल लाहा, अरहर, धान आदि को भारी नुकसान हुआ था। सिहावली के पास बम्बा लबालब भर गया था, जिससे बम्बे का पानी बम्बे के किनारे खेतों में खड़ी फसल में भर गया। पीड़ित किसानों में नत्थू सिंह की 10 बीघा फसल, जिसमे अरहर तथा लाहा बर्बाद ही गया। इसके अलावा नंदन सिंह की 4 बीघा गाजर तथा 5 बीघा लाहा, बाबू खान का 8 बीघा लाहा तथा खेत में बने मकान में पानी भर गया। भूसे से भरी बुर्जी डूबने से भूसा खराब ही गया। दलबीर सिंह की 7 बीघा अरहर, 4 बीघा लाहा, गांधी सिंह की 4 बीघा बाजरा तथा भूसे की बुर्जी डुब गयी।

इधर घटना की जिसकी सूचना प्रशासन को दी गयी तब सचिव सिंचाई विभाग तथा लेखपाल जेसीबी तथा मजदूरों को लेकर पंहुचे। पानी निकलने का रास्ता बनाया। मजदूर पानी निकालने तथा बम्बा सही करने में लगे रहे।

और नया पुराने

Live users

0

نموذج الاتصال