अलीगढ़ | प्रमुख सचिव के सामने सीएमओ बोले, अलीगढ़ में डेंगू से कोई मौत नहीं
अलीगढ़ | प्रमुख सचिव के सामने सीएमओ बोले, अलीगढ़ में डेंगू से कोई मौत नहीं डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : तिब्बिया कॉलेज के प्रधानाचार्य के पति की डेंगू से मौत से हुई। अब्दुल्ला गर्ल्स कॉलेज की छात्रा की डेंगू से दिल्ली में मौत हुई। डीडीयू के स्वास्थ्य कर्मी की भी बीते दिनों डेंगू से मौत हो चुकी है। इसके अलावा कई भी जान डेंगू से जा चुकी हैं। फिर भी शुक्रवार को प्रमुख सचिव व जिले के नोडल नितिन रमेश गोकर्ण के सामने सीएमओ डा. आनंद उपाध्याय ने कहा कि अलीगढ़ में डेंगू से कोई मौत नहीं है। अब तक 953 रोगियों में डेगूं की पुष्टि हो चुकी है। जनपद के नोडल व लोनिवि के प्रमुख सचिव शुक्रवार को अलीगढ़ पहुंचे। कलक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग नियंत्रण, फसल क्षतिपूर्ति, धान खरीद, उर्वरक उपलब्धता, पराली प्रबन्धन एवं वैक्सीनेशन कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों के साथ बैठक की। सीएमओ ने बताया कि डेंगू एवं अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव एवं रोकथाम के सम्बन्ध में बताया कि जनपद में दवाओं की उपलब्धता बनी हुई है। 6383 एलाइजा टैस्ट के सापेक्ष 953 रोगियों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जनपद में अभी तक डेंगू से कोई मृत्यु नहीं हुई है। जनपद में प्रदेश के अन्य जनपदों के सापेक्ष स्थिति का…