अलीगढ़ | नशे में हेड कॉन्स्टेबल ने पुलिस लाइन के गणना कार्यालय में काटा हंगामा

अलीगढ़ | नशे में हेड कॉन्स्टेबल ने पुलिस लाइन के गणना कार्यालय में काटा हंगामा
डेस्क समाचार दर्पण लाइव करवा चौथ पर्व पर पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित गणना कार्यालय पर जमकर हंगामा काटा। इसकी वजह हेड कांस्टेबल ने अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन करना था। हेड कांस्टेबल ने साथी पुलिस कर्मियों को गाली-गलौच के साथ जमकर अभद्र व्यवहार किया। आरोपी पुलिस कर्मी को पहले काफी समझाने का प्रयास किया गया, वह नहीं माना तो उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए उसको जिला अस्पताल ले जाकर मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस लाइन के गणना कार्यालय पर पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल हृदेश कुमार शराब के नशे में धुत होकर पहुंच गया। वह साथी पुलिस कर्मियों से गाली-गलौच करने के साथ ही अभद्रता करते हुए हंगामा करने लगा। पहले उसे समझाने का काफी प्रयास किया, फिर भी उसकी हरकतें जारी रहीं तो अफसरों को इसके बारे में जानकारी दी गई। जिसके बाद हैड कांस्टेबल हृदेश कुमार को कई पुलिस कर्मियों ने काबू में किया और जिला अस्पताल ले जाकर उसका डाक्टरी परीक्षण कराया। इस संबंध में प्रतिसार निरीक्षक ने आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई को उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है।