अलीगढ़ | खर्च के रुपये ना देने पर पिता-बहन पर बरसाईं गोलियां

डेस्क समाचार दर्पण लाइव

अलीगढ़ : लोधा थाना क्षेत्र के गांव बरौठ छजमल में शुक्रवार दोपहर एक युवक ने खर्चे ने रुपये न देने पर पत्नी की जमकर धुनाई की। उसके बाद युवक अपने गांव पहुंचा और पिता व बहन से खर्च के लिए धनराशि की मांग की। उन्होंने धनराशि न होने की बात कही तो आरोपी ने पिता व बहन दोनों पर गोलियां बरसा दीं और मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां दोनों की हालत नाजुक बतायी जा रही है।

बरौठ छजमल गांव में 60 वर्षीय गिरप्रसाद शर्मा खेती किसानी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनका बेटा अशोक शहर में प्रतिभा कालोनी में पत्नी संग रहता है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर गिरप्रसाद गांव में अपने घर में चारपाई पर बैठकर खाना खा रहे थे और 22 वर्षीय बेटी शिचा शर्मा पिता को खाना परोस रही थी। इसी बीच अचानक उनका 35 वर्षीय बेटा अशोक घर पर आया। वह पिता से खर्च के लिए कुछ रुपये मांगने लगा। पिता ने धनराशि न होने की बात कहीं तो बेटा आक्रोशित हो गया। पिता-पुत्र में कहासुनी होने लगी। इसी बीच देखते ही देखते बेटे अशोक ने खाना खा रहे पिता पर अंटी से पिस्टल निकालकर गोली चला दी। बीच बचाव करने बहन बीच में आई तो बहन पर भी गोलियां बरसा दीं। एक गोली पिता व तीन गोली बहन को लगी हैं। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। ग्रामीण गोलियों की आवाज सुनकर घर की ओर दौड़े तो देखा कि पिता-पुत्री जमीन पर लहूलुहान हालत में गिरे पड़े हैं। उनको पहले जिला अस्पताल पहुंचा, उसके बाद गंभीर हालत को देखते हुए जेएन मेडिकल कॉलेज में ले जाकर भर्ती कराया। चिकित्सकों के मुताबिक रिचा को गोली हाथ व जांघ में व गिरप्रसाद के सिर में गोली लगी है। पुलिस ने घटना की सूचना पर गांव में पहुंचकर संज्ञान लिया। आरोपी को पुलिस ने कुछ देर बाद गिरफ्तार कर लिया। इस बीच गांव पहुंची पत्नी ने बताया कि युवक ने पैसों के लिए उसके साथ भी सुबह ही मारपीट की थी।

पिता से अक्सर खर्च के रुपये मांगता था आरोपी

ग्रामीणों के अनुसार आरोपी पिता और बहन से अक्सर खर्चे के लिए रुपये मांगता था। खर्चा न मिलने से पिता और बहन को गोली मार दी। बताया कि आरोपी ने चार राउंड फायर किये जिसमें एक फायर पिता व तीन फायर बहिन पर झोंक दिये।

पुलिस के सामने ही गच्चा देकर भागा आरोपी

गांव में दशहरा के मौके पर हर वर्ष की भांति रावण दहन और मेले के चलते पुलिस तैनात थी। गोली कांड होने पर ग्रामीण घर की दौड़ पड़े, लेकिन मौके के पास में बैठी पुलिस को भनक तक नहीं लगी। काफी देर बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी मिली तब तक आरोपी पुलिस के सामने से ही फरार हो गया। पिस्टल आरोपी के चचेरे भाई की बताई गयी है।

बाइक छुपाने की फिराक में था आरोपी

-घटना होने के बाद आरोपी बाइक से इधर उधर भाग कर छुपने की फिराक में था लेकिन चंद घंटों बाद ही आरोपी को पिस्टल और बाइक सहित दबोच लिया।


वर्जन-

-आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। पिता-पुत्री का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

गजराज सिंह, थानाध्यक्ष

और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0