अलीगढ़ | गोधा में हुआ रामलीला का भव्य शुभारंभ

रिपो० राकेश कुमार

गोधा : आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में 136 वर्षों से आयोजित रामलीला महोत्सव का इस वर्ष भव्य शुभारंभ किया गया। अतिथियों ने गणेश पूजन के साथ भगवान श्रीराम आदि देवी देवताओं का पूजन अर्चन किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि लायकराम शर्मा ने 21000 रूपए भगवान श्रीराम के चरणों में अर्पित किये व ग्राम प्रधान विष्णु पंडित, प्रमोद शर्मा, ओम प्रकाश हंश, चंद्रपाल बघेल, विपिन शर्मा, वेद प्रकाश हंश, मनोज शर्मा, अशोक बीडीसी, सत्यभान शर्मा, राकेश शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे|

मुख्य अतिथि लायकराम शर्मा ने कहा कमेटी 136 वर्षों से रामलीला महोत्सव आयोजित कर रही है, जो सराहनीय है। इसके लिए उन्होंने आयोजन कमेटी को शुभकामनाएं दीं। कहा कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए वह हमेशा सहयोग करने को तत्पर हैं। अंत में कमेटी अध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। आयोजन को सफल बनाने के लिए आमजन से सहयोग के लिए अपील की। इस मौके आयोजन कमेटी के उपाध्यक्ष कैलाश चंद्र(बीडीसी), महामंत्री ओ०पी० हंश, कोषाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह बघेल, मंत्री अशोक कुमार(पूर्व बीडीसी), सत्यप्रकाश शर्मा(पूर्व प्रधान) आदि लोग मौजूद रहे|

 


और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0