अलीगढ़ | चौकी इंचार्ज पर भाजपा कार्यकर्ता के भाई को छोड़ने के एवज में रुपये मांगने का आरोप, हंगामा

अलीगढ़ | चौकी इंचार्ज पर भाजपा कार्यकर्ता के भाई को छोड़ने के एवज में रुपये मांगने का आरोप, हंगामा
डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ :  बन्नादेवी थाने में कार्यकर्ता के भाई को छोड़ने के एवज में अवैध वसूली व बदसलूकी पर भाजपाई भड़क गए। बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सीओ के जांच कर कार्रवाई करने के आश्वासन पर मामला शांत हो सका। आईटीआई रोड निवासी पुष्पेन्द्र भाजपा कार्यकर्ता हैं। मंगलवार की रात उनका भाई आयुष सारसौल स्थित एक ढाबा पर खाना खा रहा था। वहां किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि वारदात के बाद दोनों पक्ष मौके से भाग गए। पुलिस ने आयुष को पकड़ लिया और थाने ले गए। आरोप है कि परिजन थाने पहुंचे तो एक दरोगा ने छोड़ने के एवज में 25 हजार रुपए की मांग कर दी। युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने फोन पर चौकी इंचार्ज से बात की तो बदसलूकी कर डाली। इस पर भाजपाई भड़क गए। भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमन गुप्ता,महामंत्री प्रतीक चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ता थाने पहुंचे और दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगमा शुरू कर दिया। मामला बढ़ने पर सीओ मौके भी आ गए। उन्होंने हंगामा कर र…