अलीगढ़ | क्वार्सी चौराहे से पुलिस की लैपर्ड चोरी, मची खलबली

रिपो० निखिल शर्मा

जिस जिले की पुलिस से शहर वासी अपनी सुरक्षा व जानमाल की उम्मीद लगाए रहते हैं। इस बार उसी पुलिस को लैपर्ड चोरी चोरों ने खुली चुनौती दी है। लैपर्ड चोरी होने की सूचना जब महकमे के अधिकारियों को लगी तो वह भी एक बार को इसे मजाक समझ बैठे।

अपनी छवी बचाने के लिए पुलिस की रात में ही कई टीमें लैपर्ड बरामद करने में लगा दी गई,लेकिन देर रात तक कोइ सुराग नहीं लगा।

वाकये के अनुसार क्वार्सी थाने की लैपर्ड नंबर 68 पर गुरुवार रात सिपाही रामनरेश की ड्यूटी लगी थी। देर शाम सिपाही रामनरेश क्वार्सी चौराहे पर लैपर्ड खड़ी कर जाम खुलवाने चला गया। कुछ देर बाद वापस लौटा तो लैपर्ड गायब थी। यह देख सिपाही के होश उड़ गए। आनन-फानन में सिपाही ने लैपर्ड चोरी की सूचना थाना प्रभारी को दी। एक बार तो सिपाही की बात सुनकर पुलिस अधिकारी सकते में पड़ गए। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। पुलिस कर्मियों ने आसपास के इलाके में लैपर्ड को तलाश किया,लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस चौराहे के पास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। हालांकि अभी तक कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लग सका। इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि क्वार्सी चौराहे से लैपर्ड चोरी हुई है। लैपर्ड को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।

और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0