अलीगढ़ | अनुसूचित जाति की महिला के कपड़े फाड़े, दोनों पक्ष आए आमने-सामने

अलीगढ़ | अनुसूचित जाति की महिला के कपड़े फाड़े, दोनों पक्ष आए आमने-सामने
डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : रोरावर थाना क्षेत्र के एक गांव में बेटे के साथ दवा लेने जा रही अनुसूचित जाति की महिला को दूसरे समुदाय के लोगों ने घेर लिया और उसके साथ मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ दिए। महिला का आरोप है कि जाति सूचक शब्द कहते हुए उसके साथ चाकू के बल पर जबरदस्ती करने का प्रयास किया गया। इस घटना के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और टकराव की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर पूर्व मेयर व भाजपा नेता शकुंतला भारती भी पहुंच गईं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित महिला की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि आठ अक्तूबर की शाम को वह अपने बेटे के साथ साइकिल से दवा लेने जा रही थी। रास्ते में एक बच्चा साइकिल के सामने आ गया। इसको लेकर मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने उसके बेटे के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। इसके बाद हमलावरों ने महिला से मारपीट कर दी और उसके कपड़े फाड़ दिए। आरोप है कि कुछ लोग महिला को पकड़ कर दूसरे स्थान पर ले गए और चाकू के बल पर जबरदस्ती करने का प्रयास करने लगे। इस बीच महिला ने शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा होने लगे तो आरोपी भाग गए।…