अलीगढ़ | प्रभारी निरीक्षक को स्टाफ व गणमान्य नागरिकों ने सम्मान पूर्वक दी विदाई व नवागत का स्वागत किया

अलीगढ़ | प्रभारी निरीक्षक को स्टाफ व गणमान्य नागरिकों ने सम्मान पूर्वक दी विदाई व नवागत का स्वागत किया
रिपो० राकेश कुमार गोधा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पद पर तैनात रहे राम सिया मौर्य का गैर जनपद कासगंज के लिए स्थानांतरण होने पर कोतवाली परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया l जहां भारी संख्या में लोगों ने पहुंचकर विदाई समारोह में शिरकत की । जनपद अलीगढ़ की कोतवाली गोधा में तैनात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक  राम सिया मौर्य का पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी के द्वारा देर रात्रि गुरुवार को स्थानांतरण का आदेश जारी होने की सूचना से क्षेत्र में मायूसी सी छा गई l क्योंकि कोतवाली प्रभारी राम सिया मौर्य ने अपने अच्छे व्यवहार से क्षेत्र में काफी लोकप्रियता हासिल कर ली थी l जब स्थानांतरित प्रभारी गैर जनपद जाने लगे तो पुलिस स्टाफ और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने कोतवाली प्रभारी के सम्मान में एक विदाई समारोह का आयोजन किया l विदाई समारोह में कोतवाली गोधा पुलिस स्टाफ के सभी अधिकारी व कर्मचारियों के साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने अपने स्थानांतरित प्रिय प्रभारी राम सिया मौर्य को फूल माला पहनाकर विदाई दी l तथा नवागत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सीताराम सरोज का भव्यता से स्वागत किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान …