अलीगढ़ | किराया ना देने पर ट्रैफिक पुलिस के सिपाही को पीटा, वर्दी फाड़ी

अलीगढ़ | किराया ना देने पर ट्रैफिक पुलिस के सिपाही को पीटा, वर्दी फाड़ी
डेस्क समाचार दर्पण लाइव थाना गांधी पार्क क्षेत्र के दुबे के पड़ाव चौराहे पर किराये को लेकर ऑटो रिक्शा सवार यात्रियों और ट्रैफिक पुलिस के सिपाही के बीच विवाद हो गया। यात्रियों ने सिपाही की जमकर पिटाई की। उसकी वर्दी फाड़ दी। मारपीट में सिपाही और यात्री घायल हो गए। सूचना पर इलाका पुलिस भी पहुंच गई लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला। दुबे के पड़ाव पर मौजूद लोगों के मुताबिक, मदार गेट चौराहे के पास ट्रैफिक पुलिस के सिपाही ने ऑटो रिक्शा को रोककर कहा कि उसे दुबे के पड़ाव चौराहे तक जाना है। चालक ने सिपाही को बिठा लिया। दुबे के पड़ाव पहुंचने पर चालक ने किराया मांगा तो सिपाही रवि कुमार भड़क गया और उसने चालक के साथ अभद्रता कर डाली। इस पर अन्य यात्रियों ने विरोध किया। इस बात पर रवि कुमार भड़क गया और उसने एक यात्री को चांटा मार दिया। इससे यात्री के मुंह से खून बहने लगा। यह देखकर अन्य यात्री भी भड़क गए और उन्होंने रवि कुमार के साथ मारपीट कर डाली। इसके बाद रवि कुमार ने भी अपने अन्य साथियों को बुला लिया और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इस मारपीट का वीडियो बना लिया। घटना की जानकारी …