बुलंदशहर। योगी जी द्वारा प्रियंका गांधी के ऊपर की गई टिप्पणी के विरोध में कांग्रेसियों ने वाल्मीकि मन्दिर में साफ-सफाई करने के बाद पूजा अर्चना की
बुलंदशहर। योगी जी द्वारा प्रियंका गांधी के ऊपर की गई टिप्पणी के विरोध में कांग्रेसियों ने वाल्मीकि मन्दिर में साफ-सफाई करने के बाद पूजा अर्चना की रिपो० रिशू कुमार शिकारपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी, द्वारा न्यूज़ 18 के कार्यक्रम में प्रियंका गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी झाड़ू लगाने लायक ही है इस टिप्पणी के बाद पूरे देश भर में कांग्रेसियों में गुस्से का उबाल है उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आह्वान पर पूरे उत्तर प्रदेश में वाल्मीकि मन्दिरों में साफ-सफाई की गई एवं पूजा अर्चना की गई। शिकारपुर नगर के मौहल्ला लाल दरवाजा वाल्मीकि मन्दिर में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष नेतृत्व में साफ सफाई की गई एवं पूजा अर्चना की गई इस मौके पर कांग्रेस के कार्यकर्ता विजय जैन वाल, ने कहा कि योगी ने प्रियंका गांधी पर ओछी टिप्पणी करके महिलाओं का अपमान किया है दलित समाज का अपमान किया है उन करोड़ों महिलाओं का अपमान किया है वाल्मीकि समाज की महिलाएं भी और पुरुष भी सुबह-सुबह सबके घरों की सफाई करके एक तरीका से देशभक्ति का काम करती है आपने उनके काम को तुच्छ बता कर वाल्मीकि समाज का पूरे दलित समाज का जबरदस्त अपमान किया है। और जो हर घर की महिलाएं सुबह अपने घरों की घर सफाई करती हैं आपने उन करोड़ो…