बुलन्दशहर । चौकी इंचार्ज की पिटाई से ई-रिक्शा चालक की मौत, परिजनों ने लगाया जाम, चौकी इंचार्ज और सिपाही सस्पेंड

बुलन्दशहर । चौकी इंचार्ज की पिटाई से ई-रिक्शा चालक की मौत, परिजनों ने लगाया जाम, चौकी इंचार्ज और सिपाही सस्पेंड
ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर जिले के छ्तारी थाना इलाके के गांव चौंढ़ेरा में चौकी इंचार्ज आरडी शर्मा की पिटाई से ई रिक्शा चालक की मौत हो गई। परिजनों ने चौकी पर पहुंच हंगामा किया, उसके बाद रोड पर जाम कर दिया। मौके पर शिकारपुर सहित चार थानों की भारी पुलिस बल तैनात है। गांव चौंढ़ेरा निवासी गौरी शंकर(40) पुत्र भूप सिंह ई रिक्शा चलाता है। रविवार की रात वह ई रिक्शा चलाकर वापस घर जा रहा था। इसी दौरान गांव चौंढ़ेरा के विचित्रा देवी मंदिर के निकट जाम लगा हुआ था। बताया जा रहा है कि जाम हटाने के दौरान रिक्शा चालक की चौकी इंचार्ज ने पिटाई कर दी। पिटाई के चलते वह बेहोश हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन ही रिक्शा चालक को अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। इस दौरान पंड्रावल चौकी पर परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। लोग चौकी इंचार्ज और एक सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। वहीं अलीगढ़ के अस्पताल में भर्ती रिक्शा चालक की मौत हो गई। सोमवार की सुबह मृतक के परिजनों ने गांव के गेट के बाहर हंगामा करना शुरू कर दिया और जाम लगा दिया। लोग मुआवजे की मांग कर रहे हैं। साथ ही आरोपी पुलिस कर्मियों क…