बुलंदशहर। महिलाओं एवं बच्चियों के साथ घटित होने वाले अपराधों के प्रभावी रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान

बुलंदशहर। महिलाओं एवं बच्चियों के साथ घटित होने वाले अपराधों के प्रभावी रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान
रिपो० रिशू कुमार विशेष अभियान मिशन शक्ति फेज-3 के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला क्षेत्राधिकारी स्याना के साथ थाना खानपुर क्षेत्र के गांव नंगला आलमपुर स्थित वीरांगना अवंतीबाई महाविद्यालय में कार्यशाला आयोजित कर छात्राओं को जागरूक किया। बुलन्दशहर। शासन के निर्देशों के क्रम में महिलाओं एवं नाबालिग बच्चियों के साथ घटित होने वाले अपराध जैसे दुष्कर्म, अपहरण, छेड़खानी, चैन स्नैचिंग इत्यादि घटनाओं के दृष्टिगत एक समग्र अभियान मिशन शक्ति फेज-3 चलाया जा रहा है महिलाओं एवं बच्चियों के साथ घटित होने वाले अपराधों के प्रभावी रोकथाम एवं अभियान को सफल बनाए जाने हेतु थाना खानपुर क्षेत्र के गांव नंगला आलमपुर स्थित विरांगना अवंतीबाई महाविद्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, रहे कार्यशाला का शुभारम्भ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व महिला क्षेत्राधिकारी स्याना नोडल अधिकारी मिशन शक्ति श्रीमती अलका द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व महिला क्षेत्राधिकारी स्याना द्वारा छात्राओं को सम्बोधित कर महिलाओं बालिकाओं में आत…