सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान - पुलिस कर्मियों को मिलेगा तोफा
सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान - पुलिस कर्मियों को मिलेगा तोफा ब्यूरो ललित चौधरी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ के पुलिस लाइंस में पुलिस स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया और ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों का आहार भत्ता 25 फीसदी बढ़ाने का एलान किया है। साथ ही अब सिपाहियों को हर महीने मोबाइल खर्च के लिए दो हजार रुपये दिया जाएगा। लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिसकर्मियों के पौष्टिक आहार भत्ते में 25 फीसदी का इजाफा और मोबाइल फोन भत्ता देने की घोषणा की है। पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर गुरूवार को लखनऊ पुलिस लाइंस में आयोजित परेड की सलामी लेने के बाद पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि सरकार अराजपत्रित पुलिसकर्मियों के पौष्टिक आहार भत्ते में 25 प्रतिशत का इजाफा करेगी। इसके अलावा मुख्य आरक्षी और आरक्षी को सीयूजी सिम व सालाना दो हजार रुपए मोबाइल भत्ता प्रदान किया जायेगा। इस मौके पर सूबे के पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल तथा अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कर्तव्यपालन के दौरान जान गंवाने वाले …