सीएम योगी का आदेश: दो बहन साथ पढ़ रही हों तो एक की फीस माफ करें प्राइवेट स्कूल
सीएम योगी का आदेश: दो बहन साथ पढ़ रही हों तो एक की फीस माफ करें प्राइवेट स्कूल डेस्क समाचार दर्पण लाइव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि निजी स्कूलों में अगर दो बहनें एक साथ पढ़ रही हैं उनमें से एक की फीस माफ हो। अगर निजी स्कूल नहीं करते तो सम्बंधित विभाग ऐसी एक छात्रा की ट्यूशन फीस देने का काम करें। कोई जरूरत मंद बच्चा छूटने न पाए। जिला स्तर पर इसके लिए नोडल अधिकारी बनाए जाएं। इसके साथ ही सरकारी विद्यालयों में महिला शिक्षा को बढ़ावा दिया जाए। सीएम योगी ने ये बातें लोकभवन में छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम में कहीं। इस दौरान उन्होंने गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान योगी ने कहा कि आज हम सबके लिए आजादी के आन्दोलन के दो महान योद्धाओं की जयंती मनाने का दिन है। मैं गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री को नमन करता हूं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के बल पर देश को आजाद करवाया। सीएम योगी ने कहा कि हम सब आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। यह हम सबके लिए आत्म अवलोकन का अवसर है कि हम सबने इस देश के विकास के लिए अपना कैसा और कितना योगदान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्तूबर 2014 को स्वच्छता अभियान शुरू किया। यह अब एक मिशन बन गया। मैंने खुद दे…