बुलंदशहर। महात्मा गांधी की मूर्ति के नीचे बैठ कर कांग्रेसियों ने रखा मौन व्रत

बुलंदशहर। महात्मा गांधी की मूर्ति के नीचे बैठ कर कांग्रेसियों ने रखा मौन व्रत
रिपो० रीशू कुमार शिकारपुर : नगर में नगर पालिका में बना हुआ गांधी पार्क में उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे अपराध को लेकर और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की तानाशाही को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, ने लखनऊ में मौन व्रत कार्यक्रम किया। अपने नेता के समर्थन में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सम्मानित अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, के निर्देशों पर प्रत्येक जिले व तहसील पर मौन व्रत कार्यक्रम हुए नगर में महात्मा गांधी की मूर्ति के नीचे कांग्रेस के नगर अध्यक्ष नन्ने खां, के नेतृत्व में मौन व्रत कार्यक्रम हुआ कांग्रेसियों ने मौन व्रत कार्यक्रम रखा। उसके बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता ब्रह्मपाल यादव, ने कहा की उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अहंकार में डूबी हुई है और तानाशाही रवैया अपना कर सभी का उत्पीड़न करने में लगी है उत्तर प्रदेश में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है किसानों का आये दिन अपमान किया जा रहा है। अब तो अपराध की पराकाष्ठा हो गई है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा में बैठे मंत्री के बेटे खुद किसानों की हत्या कर रहे हैं।उत्तर प्रदेश की सरकार कई दिन तक उन्हें बचाने में लगी रहीं हम अपनी नेता प्रियंका ग…