बुलंदशहर। कांग्रेसियों ने निकाली आक्रोश यात्रा भाजपा के खिलाफ नारेबाजी
बुलंदशहर। कांग्रेसियों ने निकाली आक्रोश यात्रा भाजपा के खिलाफ नारेबाजी रिपो० रिशू कुमार शिकारपुर : लखीमपुर खीरी में किसानो की नृशंस हत्या के खिलाफ कांग्रेस ने नगर में बुधवार को आक्रोश यात्रा निकाली और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की कांग्रेसियों ने किसानो के हत्यारे केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग की कांग्रेस ने मोदी सरकार पर किसानो के हत्यारों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। नगर पालिका से चैनपुरा तक निकली आक्रोश यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे जिलाध्यक्ष चौधरी श्यौपाल सिंह, ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी किसानो की लड़ाई लड़ रही हैं और भाजपा किसानो के हत्यारों को संरक्षण देने का काम कर रही है उन्होंने कहा कि मोदी और योगी सरकार के दिन पूरे हो गए हैं पहले यूपी में और फिर केंद्र में किसान, नौजवान भाजपा को उखाड़ने का काम करेगा। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट, ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी लखीमपुर खीरी में किसानो को कुचलने वाले केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और उसके बेटे को बचाने का काम कर रहे है उन्होंने कहा कि ग्रह राज्यमंत्री के रहते निष्पक्ष जांच होना असम्भव है उन्होंने कहा कि नैतिक रूप से प्रधा…