अलीगढ़ के बरला में डेंगू का कहर, 24 घण्टे में छह मौत, दहशत
अलीगढ़ के बरला में डेंगू का कहर, 24 घण्टे में छह मौत, दहशत डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ : डेंगू बुखार का कहर इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में बरपा हुआ है। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 24 घंटे के अंदर छह लोगों को मौत की नींद सुला दिया। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की भी लापरवाही बताई। अलीगढ, जागरण संवाददाता। डेंगू बुखार का कहर इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में बरपा हुआ है। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 24 घंटे के अंदर छह लोगों को मौत की नींद सुला दिया। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की भी लापरवाही बताई। बरला में डेंगू का प्रकोप फैला जिला मुख्यालय से करीब तीस किलोमीटर दूर थाना बरला का गांव डेंगू की चपेट में है। ग्रामीणों ने बताया कि 15 वर्षीय प्रीती पुत्री महीपाल को पिछले दो दिन से बुखार आ रहा था। एक निजी चिकित्सक से दवा ले ली। जांच में प्लेटलेट्स गिरी आईं। परिजन इलाज के लिए अलीगढ़ ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। 12 वर्षीय अजय को भी पिछले चार दिन से बुखार था, उसका भी इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। इसी तरह के गांव दतावली निवासी शाकिर ने बताया कि पत्नी 32 वर्षीय शन्नो को दो दिन पहले बुखार आया…