बुलंदशहर। बहुत हो गई सियासत, अब जीवन का उदद्देश्य बस गंगा मां की सेवा करना है : उमा भारती
बुलंदशहर। बहुत हो गई सियासत, अब जीवन का उदद्देश्य बस गंगा मां की सेवा करना है : उमा भारती ब्यूरो ललित चौधरी मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और भाजपा की प्रखर वक्ता उमा भारती एक दौर में भाजपा के मुख्य चेहरों में से थी। मगर उस वक्त गुजरात के मुख्यमंत्री मोदी से उनका मनमुटाव किसी से छिपा नहीं रहा। 2014 के चुनावों से पहले उमा भारती की एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हुई थी जिसमें मोदी के खिलाफ काफी कुछ कहा गया था। जाहिर है, कांग्रेस ने जोर-शोर से इस वीडियो का प्रचार भी किया, मगर मोदी का विजय रथ नहीं रुक पाया। आखिरकार मोदी का कद बढ़ता गया और मौके की नजाकत को देखते हुए उमा भारती ने राजनीति से ही किनारा कर लिया। कलशयात्रा के साथ बुलंदशहर के भृगु आश्रम पहुंची उमा भारती ने राजनीति को अतीत बताते हुए मां गंगा की सेवा में ही बाकी जीवन बिताने का संकल्प दोहराया। कलश यात्रा के साथ बुलंदशहर के अनूप शहर में भृगु आश्रम पहुंची उमा भारती को काफी अरसे बाद लोगों के बीच देखा गया। लोगों को संबोधित करते हुए उमा भारती ने छोटी काशी और भृगु आश्रम को भगवान की देन बताया। किसी भी सियासी बयानबाजी से दूरी बनाते हुए उन्होंने बताया कि राजनीति बहुत कर ली है, अब जीवन का मकसद कुछ और है। पूर्व सीएम औ…