बुलंदशहर। हाईवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक एक घायल, एक की मौत

 

मृतक तरुण का फाइल फोटो

ब्यूरो ललित चौधरी

सिकंदराबाद। नेशनल हाईवे-91 पर अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार गांव बिलसूरी निवासी तरुण (21) पुत्र किरनपाल की मौत हो गई, जबकि उसका साथी शिकारपुर थाना क्षेत्र के गांव दरवेशपुर निवासी धर्मेंद्र घायल हो गया।

तरुण रविवार देर शाम औद्योगिक क्षेत्र स्थित अस्पताल में भर्ती अपने परिचित को देखने के लिए गया था, जहां से वह धर्मेंद्र के साथ बाइक से वापस घर लौट रहा था। हाईवे-91 पर सिरोधन कट के पास बाइक डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि हेलमेट भी टूट गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने तरुण को मृत घोषित कर दिया। घायल धर्मेंद्र का उपचार चल रहा है। तरुण की मौत से उसके परिवार में मातम छाया हुआ है। बताया गया कि तरुण सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था।