डॉक्टर का इंजेक्शन देखकर ऐसी-ऐसी आवाज निकालने लगा लड़का, देखकर मां भी ना रोक पाई हंसी
डॉक्टर का इंजेक्शन देखकर ऐसी-ऐसी आवाज निकालने लगा लड़का, देखकर मां भी ना रोक पाई हंसी ब्यूरो ललित चौधरी सोशल मीडिया पर एक दस साल के बच्चे का इंजेक्शन लगवाते समय अजीब सी ट्रीयुंग ट्रीयुंग की आवाज निकालने का विडियो तेजी वायरल हो रहा है, यह वायरल वीडियो बरेली जिले का है। देखें खबर के अंत में विडियो। सोशल मीडिया में एक छोटे बच्चे का मजेदार वीडियो खूब वायरल हो रहा है, इसमें बच्चे का रिएक्शन देखकर काफी हंसी आएगी, वीडियो करीब दस वर्षीय लड़के को इंजेक्शन लगाने से जुड़ा है, इस दौरान वो जिस तरह शुरू में डरता और बाद में हंसने लगता है ये देखने लायक है, मजेदार वीडियो को कुछ ही देर में लाखों बार देखा जा चुका है और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक डॉक्टर घर पर लड़के को इंजेक्शन लगाने आया है. वो उससे बांह आगे करने के लिए कहता है तो बच्चा डरने लगा और इंजेक्शन लगाने से मना कर दिया, इसमें देखा जा सकता है कि काफी कोशिशों के बाद भी वो इंजेक्शन लगवाने से मना करता रहा, इस बात पर जब डॉक्टर नाराज हो गए और डराने के लिए दो बार इंजेक्शन लगाने की धमकी दे दी। तो फिर बच्चा कहता है कि डॉक्टर उसका हाथ ना पकड़े वो खुद इंजेक्शन लगवा लेगा, इस बीच उसकी मां की हंसी क…