माँ बाप का प्यार शर्मसार, दुष्कर्म करता रहा सौतेला पिता, घर में वेश्यावृत्ति कराती रही सौतेली माँ जानिए पूरा मामला
माँ बाप का प्यार शर्मसार, दुष्कर्म करता रहा सौतेला पिता, घर में वेश्यावृत्ति कराती रही सौतेली माँ जानिए पूरा मामला डेस्क समाचार दर्पण लाइव मुजफ्फरनगर : किशोरी ने सौतेले पिता पर दुष्कर्म करने व सौतेली मां पर गंदा काम कराने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपितों की तलाश में दबिश दे रही है। यह है मामला भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव में दस दिन पहले एक किशोरी कालेज की छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंची थी। देर शाम वह रजवाहे की पटरी पर अचेत अवस्था में मिली थी। पुलिस ने किशोरी को स्वजन को सौंप दिया था। ग्रामीणों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए मामले की शिकायत चाइल्ड लाइन टीम से की थी। 25 सितंबर को चाइल्ड लाइन टीम प्रभारी पूनम शर्मा व महिला उपनिरीक्षक सीमा शर्मा की टीम गांव पहुंची और किशोरी को अपने साथ ले गई। किशोरी के बाल कल्याण समिति के समक्ष बयान दर्ज कराने के बाद डाक्टरी कराई गई। इसके बाद किशोरी ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में अपने सौतेले पिता पर दुष्कर्म करने व सौतेली मां पर घर में ही गंदा काम कराने का आरोप लगाया। विरोध करने पर हाथ पैर बांधकर पीटने का आरोप भी लगाया। इन्होंने बताया... कार्यवाहक थानाध्यक्ष राजकुमार राणा ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर सौतेले पिता पर दुष्कर्म व सौतेली मां के खिलाफ वेश्यावृति व मार…