बुलंदशहर | पुलिस ने दबोचा हत्यारा पति, बेटे ने पिता पर दर्ज कराया था माँ की हत्या का मुकदमा
बुलंदशहर | पुलिस ने दबोचा हत्यारा पति, बेटे ने पिता पर दर्ज कराया था माँ की हत्या का मुकदमा ब्यूरो ललित चौधरी सिकंदराबाद तहसील के थाना चोला क्षेत्र के गांव खानपुर की निवासी अनीता (45) वर्षीय की धारदार हथियार से 12 अक्टूबर को दोपहर के समय हत्या कर दी गई थी। आपको बता दे कि हत्या करने के मामले में पुत्र सोनू ने पिता गजेन्द्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें सोनू का कहना है कि दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई थी और ग्रामीणों व पड़ौसियों ने बताया कि तुम्हारी मां की हत्या तुम्हारे पिता गजेन्द्र सिंह ने की है। हत्या के समय से गजेन्द्र चल रहा था फरार गजेन्द्र अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद गांव से फरार चल रहा था, पुलिस ने गजेन्द्र को मुखबिर की सूचना पर चोला स्टेशन से गिरफ्तार कर लिए, जिसके बाद उसके बताई हुई जगह से बलकटी को बरामद लिया। हत्या की ये थी वजह गजेन्द्र ने पुलिस पूछताछ मे बताया कि उसने अपनी पत्नी के हत्या गांव के ही नीरज पुत्र अमरपाल से अवैध संबंध होने को लेकर की थी। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था और इसी बात को लेकर कहासुनी व मारपीट हो गई। जिसके बाद गजेन्द्र ने अपनी पत्नी की सिर पर और गर्दन पर वार कर बलकटी से हत्या की थी। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि गजेन्द्…