पीड़ित दंपती से कहा जाओ पहले लुटेरों की गाड़ी का नंबर लेकर आओ फिर मुकदमा दर्ज करेंगे
पीड़ित दंपती से कहा जाओ पहले लुटेरों की गाड़ी का नंबर लेकर आओ फिर मुकदमा दर्ज करेंगे डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़। थाना गांधीपार्क क्षेत्र के एटा चुंगी के पास दंपती से ईको कार सवार बदमाशों ने लिफ्ट देने के बहाने नकदी व जेवरात लूट लिए। फिर दोनों को बौनेर तिराहे के पास उतारकर फरार हो गए। आरोप है कि पुलिस ने पीड़ित से ही कह दिया कि पहले ईको कार का नंबर ले आओ फिर आपका मुकदमा दर्ज करेंगे। तमंचा दिखाकर लाखों की कीमत के जेवर उतराए
अकराबाद-विजयगढ़ बार्डर के गांव खुर्रमपुर निवासी सुनील कुमार ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। सुनील पत्नी के साथ अपनी रिश्तेदारी में गए थे। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे अलीगढ़ स्टेशन पर उतरा। यहां से दंपती पैदल बस स्टैंड आ गए। काफी देर इंतजार के बाद गांव जाने के लिए कोई वाहन नहीं मिला। तभी एक ईको कार आकर रुकी। कार सवारों ने नानऊ तक छोड़ने की बात कहते हुए लिफ्ट देकर बिठा लिया। आरोप है कि एटा चुंगी के पास पहुंचते ही कार सवारों ने अभद्रता करते हुए गाली-गलौच शुरू कर दी और तमंचा दिखाकर पत्नी के पहने हुए लाखों की कीमत के सोने के जेवर उतरवा लिए। पर्स में रखे में 6500 रुपये भी लूट लिए और बौनेर के पास गाड़ी से उतार दिया और भाग गए। पीड़ित थाने पहुंचा तो पुलिस…