उत्तर प्रदेश । पति ने फिल्मी स्टाइल में पत्नी की उसके प्रेमी से कराई शादी, कहा- हमेशा खुश रहो

उत्तर प्रदेश । पति ने फिल्मी स्टाइल में पत्नी की उसके प्रेमी से कराई शादी, कहा- हमेशा खुश रहो
ब्यूरो ललित चौधरी यूपी के कानपुर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां पति ने बड़े ही फिल्मी स्टाइल में अपनी पत्नी की उसके प्रेमी से शादी कराई। इस दौरान वो खुद मौजूद रहा और हमेशा खुश रहने की बात कही। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक फिल्मी अंदाज की शादी काफी चर्चा में है, जहां पति ने अपनी पत्नी की उसके प्रेमी के साथ शादी कराई। दरअसल, शादी के बाद पति को उसकी पत्नी ने बताया था कि वो किसी और शख्स से प्यार करती है। पहले तो पति ने अपनी पत्नी को समझाने की कोशिश की और जब वो नहीं मानी तो रजामंदी से उसके प्रेमी से उसकी दूसरी शादी करा दी। शादी के दौरान पति रहा मौजूद जानकारी के मुताबिक ये मामला कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र का है, जहां पंकज शर्मा नाम के शख्स ने पंकज शर्मा ने समाज की परवाह किए बगैर अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी पिंटू सिंह से करवा दी। पंकज को शादी के बाद उसकी पत्नी कोमल ने पिंटू से प्यार करने की बात बताई। जिसको लेकर पहले पंकज ने मना किया, लेकिन बाद में पंकज ने आशा ज्योति केंद्र में काउंसलिंग के बाद ये फैसला लिया। शादी के दौरान महिला का पति मौजूद रहा और उसने अपनी पत्नी कोमल को उसके प्रे…