बुलंदशहर। झगड़े में महिला समेत चार घायल, रिपोर्ट दर्ज
बुलंदशहर। झगड़े में महिला समेत चार घायल, रिपोर्ट दर्ज रिपो० राजेश शर्मा बुलंदशहर। खुर्जा नगर में झगड़े में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिसकर्मी मेडिकल के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां घायलों के स्वास्थ्य कर्मियों पर रुपये मांगने का आरोप लगाया और हंगामा किया। क्षेत्र के मोहल्ला नई मंडी विजय नगर निवासी कन्हैया ने बताया कि मंगलवार शाम को वह अपने घर पर बैठा हुआ था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने उसे मिलने के लिए बुलाया। जिस पर वह कालोनी में ही युवक के घर पहुंच गए। जहां कुछ लोग शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर आरोपितों ने मारपीट कर दी। झगड़े में पीड़ित पक्ष से कन्हैया चौहान, विकास, सुरेश सिंह और राधा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को मेडिकल के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची। जहां घायलों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए कुछ देर हंगामा किया, लेकिन उसके बाद मामला शांत हो गया। कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित मोनू, बाला देवी, अमित, कैशव और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पत्नी क जबरदस्ती ले…