बुलंदशहर। राज्य मंत्री ने भगवान परशुराम की प्रतिमा का किया अनावरण

बुलंदशहर। राज्य मंत्री ने भगवान परशुराम की प्रतिमा का किया अनावरण
रिपो० रिशू कुमार शिकारपुर : बुधवार को पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अनिल शर्मा, ने शिकारपुर में मंत्र उच्चारण एवं पूजा पाठ हवन के साथ भगवान परशुराम चौक पर विधिवत रूप से भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए राज्य मंत्री, ने कहा कि देश के सामाजिक ढांचे को सभी जाति बिरादरी के लोगों ने मिल कर पूर्ण किया है देश की आजादी एवं प्रगति में सभी जाति के लोगों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है राज्यमंत्री, ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह केवल निर्विकार निष्कलंक पूज्य महाराज योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में ही संभव है की गुंडे बदमाश प्राणों की भीख मांग कर पुलिस के आगे समर्पण कर रहे है और सही रास्ते पर चलने का वादा कर रहे है। वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह बदहाल थी हर तरफ अराजकता का माहौल था गुंडे और माफिया प्रदेश में सक्रिय थे महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस करती थी हमने एंटी रोमियो बना कर महिलाओं को सुरक्षा प्रदान की प्रदेश में अब बदलाव नजर आ रहा है भारत के इतिहास को वामपंथी विचारधारा से प्रेरित हो कर लिखा गया और हमें गलत पढ़ाया गया…