बुलंदशहर। कुख्यात शातिर नदीम काला पुलिस मुठभेड़ में गिरफ़्तार, 100 राउंड चली ताबड़तोड़ गोलियां, जानिए क्या है पूरा मामला।
बुलंदशहर। कुख्यात शातिर नदीम काला पुलिस मुठभेड़ में गिरफ़्तार, 100 राउंड चली ताबड़तोड़ गोलियां, जानिए क्या है पूरा मामला। ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर के गुलावठी क्षेत्र में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में कुख्यात शातिर नदीम उर्फ काला गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई एक लाइसेंसी एक नाली बंदूक मोबाइल फोन और 12 बोर का देसी तमंचा कारतूस सहित बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि चार नवंबर की रात में स्याना रोड स्थित हैंड पंप पाट्र्स फैक्ट्री के सुरक्षा गार्ड से एक शातिर ने उसकी लाइसेंसी एक नाली बंदूक कारतूस और मोबाइल फोन लूट लिया था जिसकी रिपोर्ट सुरक्षा गार्ड उमाशंकर शर्मा ने पुलिस में दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि गुलावठी थाने की पुलिस को जानकारी मिली की कुख्यात शातिर नदीम उर्फ काला 5 नवंबर की रात में गुलावठी से अकबरपुर झ़ोझा की ओर आ रहा है उसके पास अवैध शस्त्र भी हैं। सूचना पर पुलिस ने स्वाट टीम की मदद से अकबरपुरझोझा की पुलिया पर नदीम उर्फ काला को घेर लिया अपने को घिरा देख नदीम ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी जवाबी फायरिंग में नदीम को गोली लगने से घायल हो गया। इस दौरान करीब 100 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस मुठभेड़ में गुलावठी थाने का सिपाही मनोज दीक्ष…