बुलंदशहर। दो अलग - अलग जगहों पर सड़क हादसे में अज्ञात वाहनों ने मारी टक्कर, दो मौत
बुलंदशहर। दो अलग - अलग जगहों पर सड़क हादसे में अज्ञात वाहनों ने मारी टक्कर, दो मौत ब्यूरो ललित चौधरी क्षेत्र के गांव मोरजपुर में स्थित पेट्रोल पम्प के पास बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे अधेड़ की मौत हो गई।पुलिस के अनुसार बुधवार रात करीब 11 बजे पैदल जा रहे अधेड़ को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया। जिसमें अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार हेतु डिबाई चिकित्सालय भेज दिया । वहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख अलीगढ़ मेडिकल रेफर कर दिया । वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक मृतक अधेड़ की शिनाख्त नहीं हो सकी है। अज्ञात वाहन की टक्कर में युवक की मौत सिकंदराबाद रोड पर गांव कुरली के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव बीघेपुर निवासी 32 वर्षीय अनुज पुत्र भीम सिंह ड्राइवरी करता है। बुधवार रात वह हापुड़ से आया था और कुरली गांव से थोड़ी दूरी पर स्थित बीघेपुर की नाली के पास खड़ा था। पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक ने उसमें टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलि…