बुलंदशहर। विधवा से ससुर ने कि छेड़छाड़, विरोध करने पर घर से निकाला

बुलंदशहर। विधवा से ससुर ने कि छेड़छाड़, विरोध करने पर घर से निकाला
ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर। कोतवाली देहात की नई मंडी क्षेत्र में एक विवाहिता का उसके पति की मृत्यु के बाद ससुरालीजनों द्वारा उत्पीड़न किया गया। ससुर ने अश्लील हरकतें करते हुए मारपीट की और हत्या कर देने की धमकी दी।  देहात पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह है मामला चोला क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता महिला के अनुसार कुछ साल पहले उसकी शादी कोतवाली देहात की नई मंडी रिपोर्टिंग चौकी क्षेत्र के एक मोहल्ले के युवक से हुई थी। कुछ माह पहले उसके पति की मृत्यु हो गई। इसके बाद ससुरालीजनों द्वारा उसको तरह-तरह से परेशान किया जाने लगा। आरोप है कि ससुर द्वारा उसके साथ अश्लील हरकतें की गईं। विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। कोतवाली देहात पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी ससुर, सास समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि देहात पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया ग या है।