बुलंदशहर। टायल्स शोरूम में कूमल लगाकर लाखों की चोरी

बुलंदशहर। टायल्स शोरूम में कूमल लगाकर लाखों की चोरी
ब्यूरो ललित चौधरी थाना क्षेत्र के गांव मुनि में चोरों ने टायल्स शोरूम में कूमल लगाकर लाखों की चोरी कर ली। जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के गांव मुनि निवासी हरिओम शर्मा ने बताया कि गांव में ही टायल्स शोरूम है। जिस पर सोमवार रात चोरों ने शोरूम में कूमल लगाकर पीतल की टंकियों के तीन बाक्स चोरी कर लिया।  तीन बाक्स में 360 पीस थे जिनकी कीमत करीब एक लाख से अधिक है। सुबह को पीड़ित को दुकान पर पहुंचकर चोरी की जानकारी हुई।मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच पड़ताल की है। थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने कहना है कि जानकारी मिली है जांच की जा रही है आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।